देहरादून, अक्टूबर 4 -- हरिद्वार। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी ने पत्रकारवार्ता में कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही खेलभूमि भी बन रहा है। प्रदेश पहले खेल में बहुत पीछे होता था अब आगे बढ़ रहा है। हरिद्वार में राष्ट्रीय खेलो का आयोजन किया गया। प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बहुत गुंजाइश है। खिलाड़ियों के हित के लिए और प्रदेश को खेल में आगे ले जाने के लिए खेल मैदान बनने चाहिए और नए कोचो की भी भर्ती की जानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...