जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- जमशेदपुर। रेलवे में खिलाड़ियों के प्रमोशन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एचआरएमएस पोर्टल में एक नया सिस्टम बनाया गया है। जिससे एक के बाद एक खिलाड़ी को वरीयता के आधार प्रमोशन दिया जा सके। रेलवे का नया पोर्टल सिस्टम 1 दिसंबर से सभी जोन में लागू हो गया है। नए मॉड्यूल में खिलाड़ियों की उपलब्धियों के रिकॉर्ड से लेकर उसके बाद की पदोन्नति और पोस्टिंग तक, संपूर्ण जानकारी अपलोड करना है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को आदेश दिया है कि, खिलाड़ियों की बारी-बारी से पदोन्नति की प्रक्रिया के लिए इस मॉड्यूल का उपयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...