सहारनपुर, फरवरी 8 -- हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के चयन में किसी भी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्हें कई जिलों से शिकायतें मिल रही हैं कि स्पोर्ट्स स्टेडियमों में बच्चों को गुमराह कर अवैध धन उगाही कर रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से शिकायत की जाएगी। जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को भी अवगत कराया जाएगा। बैठक में भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर मिठाई बांटकर खुशी जताई गई। बैठक में कमल सोनकर, जगपाल नवादा, लल्लन प्रसाद, उसेनदर शर्मा, निशांत और आकाश मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.