कोडरमा, दिसम्बर 18 -- अलविदा 2025 कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा जिले के शहरी क्षेत्र से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों तक में आजतक एक अदद खेल मैदान भी विभाग की ओर से नहीं उपलब्ध कराया जा सका है। खिलाड़ियों की प्रतिभा कुंद होने के पीछे सुविधा संपन्न खेल मैदान की कमी भी एक कारण है। खेल मैदान की व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां के खिलाड़ियों को इसका खमियाजा सीधे तौर पर भुगतना पड़ रहा है। इस साल कुछ खेल मैदानों के विकास के दावे किए गए थे, मगर इस साल भी सारे वादे और दावे हवा-हवाई ही साबित हुए। कोडरमा जिले में होनहार खिलाड़ियों की कमी नहीं है, मगर उनको प्रैक्टिस के लिए एक अदद मैदान तक उपलब्ध नहीं हो सका है। जिले में एक मैदान के नाम पर बागीटांड़ स्टेडियम को छोड़ दिया जाए तो यहां होनहारों के लिए कुछ भी नहीं है। झुमरीतिलैया के सीएच स्कूल में बस नाम का डे...