आरा, फरवरी 4 -- आरा। जिला फुटबॉल संघ भोजपुर आरा के तत्वावधान में आयोजित जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025-26 के फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम और उपविजेता टीम दोनों का सम्मान समारोह होगा। जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2025-26 के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी खेल प्रेमी अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह होंगे। खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य लोग जिनके टूर्नामेंट में सहयोग रहा है उन्हें भी एवं जिला फुटबाल लीग 2025-26 में सम्मानित करने का निर्णय गया है। यह सम्मान समारोह आगामी आठ फरवरी साकेत इन होटल सेमरिया सुंदर बाजार बड़हरा में संपन्न होगा। यह जानकारी जिला फुटबाल संघ भोजपुर के सचिव रवींद्र कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...