हाथरस, जनवरी 21 -- हाथरस। जनवरी महीने में मौसम में चल रहा उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी कोहरे की दस्तक के साथ ही गलन भरी ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है तो कभी दिन में चटकदार तेज धूप खिलने से सर्दी के तेवर नर्म पड़ते दिख रहे हैं और लोगों को ठंउ से मामूली राहत मिलती दिख रही है। मंगलवार को भी मौसम साफ रहा और धूप खिलने से दिनचर्या सामान्य रही। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से धूप निकलने से सर्दी से तो राहत मिल ही रही है साथ ही रुके पड़े कार्यों को भी लोग अंजाम देने लगे हैं। बाजारों में भी रौनक छाने लगी है। जल्द ही सहालगी सीजन शुरू होने जा रहा है। दुकानदारों बिक्री के लिए सामान स्टॉक कर रहे हैं। साफ हो रहे मौसम से बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। खरीदारी से दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। लेक...