श्रीनगर, अक्टूबर 11 -- विकासखंड खिर्सू के पांच परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कक्षा छठवीं और नौवीं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी खिर्सू अश्विनी रावत ने बताया कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को नई दिशा देना एवं छात्रवृत्ति उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा खर्सू के पांच परीक्षा केंद्रों में हुई। बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज देवलगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज चौरीखाल, राजकीय इंटर कॉलेज खिर्सू, राजकीय इंटर कॉलेज खिर्सू सहित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में परीक्षा केंद्र में 346 बच्चों ने परीक्षा दी। बताया कि परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.