अलीगढ़, अक्टूबर 4 -- दादों, संवाददाता। क्षेत्र के गांव खिरीरी मस्तीपुर में शुक्रवार मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीरज त्यागी के निर्देशन में सीएचसी बिजौली के ब्लॉक स्तरीय टीम के द्वारा घर-घर का भ्रमण कर बुखार से पीड़ित रोगियों का सर्वे कर खून की जांच कर उपचारित किया। मच्छर का लार्वा मिलने पर टीम द्वारा गांव में निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत एंटीलार्वा कीटनाशक छिड़काव, फोकल स्प्रे, सोर्स रिडक्शन, एक्टिविटी कराई गई। घरों में आवश्यक जल भराव न करने, पानी एकत्रित करने वाले पात्रों को सप्ताह में एक बार अवश्य साफ करने की सलाह दी। शुक्रवार को 52 घरों का सर्वे कर 32 मरीजों की जाँच कर दवा दी गई। दो घरों में एडीज का लार्वा मिलने पर उसको नष्ट कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार के साथ डॉ. भुवनेंद्र, बी.एच.डब्लू. उदित, अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.