औरंगाबाद, जनवरी 15 -- गांधी युवा क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच खिरियावां बाजार और जमुआईन के बीच खेला गया जिसमें खिरियावां बाजार की टीम ने 56 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। जमुआईन टीम के कप्तान मनीष सिंह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। इसके बाद खिरियावां बाजार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। जवाब में जमुआईन की टीम 15 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन ही बना सकी और 56 रन से मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। खिरियावां बाजार के नीतीश कुमार ने 76 रन की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया जिसे मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव और आयोजक उदय शिकारी ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच में अंपायर की भूमिका रोशन कुमार, धीरू कुमार और चंदन ...