औरंगाबाद, जनवरी 7 -- गांधी युवा क्लब खिरियावां के द्वारा बेरी खेल के मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में खिरियावां बाजार ने सलैया टीम को 36 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टॉस उप सरपंच रौशन कुमार ने कराया, जिसमें सलैया के कप्तान विकास कुमार ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खिरियावां बाजार की टीम ने 15 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए, जबकि जवाबी पारी खेलते हुए सलैया की टीम 14वें ओवर में 108 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच रोमांचक रहा और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विवेक कुमार को दिया गया, जिन्होंने 12 रन बनाकर 4 विकेट लिए और आयोजक उदय शिकारी ने उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच का संचालन अंपायर प्रिंस कुमार, रौशन कुमार और चन्दन कुमार मेहता ने किया, स्कोरिंग विपुल कुमार और रौशन कुमार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.