पीलीभीत, अगस्त 30 -- बनबसा बैराज से शारदा और देवहा नदी में 1.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ट्रांस शारदा क्षेत्र में नदी का रौद्र रूप देखा जा रहा है। खिरकिया बरगदिया गांव में शारदा ने कटान तेज कर दिया है। शास्त्रीनगर और राहुल नगर गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ को रोकने के लिए बनाए गए छोटे कच्चे बंधों को नदी बहाकर ले गई। ग्रामीण दहशत में हैं। मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। पहाड़ और मैदानी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बनबसा बैराज से शुक्रवार को करीब 1.40 लाख क्यूसेक पानी शारदा और देवहा नदी डिस्चार्ज किया गया। तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। खिरकिया बरगदिया में ग्रामीणों ने बाढ़ को रोकने को लिए कच्चे बंधे बनाए थे। जो बाढ़ में बह गए। नदी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.