गाजीपुर, जनवरी 25 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खिदिरगंज में मां दुर्गा मंदिर से शनिवार की रात चोरी की घटना सामने आई है। रविवार को सुबह इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पुजारी के मुताबिक चोर दुर्गा प्रतिमा के आभूषणों के साथ-साथ दानपात्र भी चुरा ले गए। पुजारी राम पलट प्रजापति ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मां दुर्गा के श्रृंगार के लिए लगी नथिया, मांगटीका, झुमका, मुकुट और दानपात्र चुरा लिया। इसकी जानकारी पुजारी को सुबह मंदिर खोलने पहुंचने पर हुई। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सादात एसओ वागीश विक्रम सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक व्यक्ति को रात 12:30 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.