हल्द्वानी, फरवरी 23 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों के लिए अब चोर भी परेशानी का कारण बन रहे हैं। रविवार देर रात धोबीघाट उजाला नगर के ट्यूबवेल की केबल चोर ले उड़े। जिससे सोमवार को दिनभर पानी का संकट रहा। जल संस्थान ने मेडिकल चौकी में कार्रवाई के लिए तहरीर सौंप दी है। ट्यूबवेल केबल अब सुरक्षित नहीं है। रविवार देर रात धौधानी नगर में मौजूद ट्यूबवेल की खिड़की तोड़ कर चोर तीस मीटर केबल ले उड़े। जिससे सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक नई केबल लगाए जाने तक ट्यूबवेल का संचालन ठप रहा। जिससे क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप रही। जल संस्थान के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि केबल बदलने के बाद पानी की आपूर्ति शुरू की गई। चोरी की तहरीर मेडिकल चौकी में कार्रवाई के लिए सौंपी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...