कौशाम्बी, मार्च 22 -- मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज कस्बे की शालिनी महेश्वरी पुत्री स्व. डॉ. इंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम दारानगर निवासी राकेश श्रीवास्तव उसकी गोशाला की तरफ अपने मकान में खिड़की लगा रहा था। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल युवती का मेडिकल करा दिया है। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.