देवरिया, सितम्बर 16 -- भलुअनी। उपनगर के नन्दा नगर में चोरों ने रविवार की रात खिड़की तोड़ कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। चोरी को अंजाम दे डाला । नन्दा नगर वार्ड निवासी हरिकेश कुशवाहा के परिवार को सदस्य रात को सोए हुए थे। घर के पीछे के खिड़की लगी है। खिड़की का ग्रिल तोड़ कर चोर घर में घुस गए। कमरे दो बॉक्स उठा ले गए। बॉक्स में रखे चार सोने की अंगूठी, एक हार, सोने का मंगलसूत्र, दो सोने का कंगन, चांदी की पाजेब, पायल व दस हजार नगद चुरा ले गए। साड़ी,कपड़ा व बाक्स बगल के खेत में फेंक दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...