भदोही, दिसम्बर 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर प्राथमिक विद्यालय प्रथम में चोरी की घटना सामने आई है। 31 दिसंबर को सुबह जब अध्यापक स्कूल पहुंच तो कमरों की खिड़कियां टूटी हुई पाई गईं। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। विद्यालय के कमरों की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर स्मार्ट टीवी, विद्युत तार, स्विच बोर्ड तथा किचन के कमरे की खिड़की तोड़कर बर्तन उठा ले गए। घटना की सूचना तत्काल पीआरबी पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय हल्के के दरोगा मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। विद्यालय प्रशासन के तहरीर के अनुसार इससे पहले भी इसी विद्यालय में दो-तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बार-बार हो रही चोरी से विद्यालय के पठन-पाठन कार्य और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। विद्या...