लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- यहां सुनौआ गांव में अज्ञात चोरों ने दो लाख रुपए नकदी समेत लाखो के जेवर पर ताला तोड़कर हाथ साफ कर दिया है। उचौलिया थाना पुलिस को पीड़ित गृह स्वामी अजय कुमार ने लिखित सूचना देकर बताया कि परिवार के सभी सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने ताला एवं खिड़की तोड़कर बक्से में रखें नकद दो लाख रुपए तथा सोने व चांदी के आभूषण लाखों रुपए के साथ जेवर चोर चुरा ले गए। पीड़ित को जिसकी जानकारी तब हुई जब वह घर वापस आया। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि चोर पीछे की दीवार से घर में दाखिल हुए और कुंडी काटकर चोरी की हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...