अयोध्या, जून 16 -- अयोध्या संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला स्थित एक कॉलोनी में चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मकान मालिक ने घर की साफ-सफाई के लिए कामवाली को भेजा तो मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है और शिकायत पर जांच में जुट गई है। बताया गया कि नौकरी करने वाले यथार्थ तिवारी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला स्थित जेबी पुरम कॉलोनी में रहते हैं। वह दो सप्ताह के विभागीय प्रशिक्षण के लिए बाहर गए थे। बच्चों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी होने के कारण उनकी पत्नी भी बच्चों के साथ अपने माय के चली गई। यहां घर पर कोई नहीं था और घर में ताला लगा हुआ था। विभागीय प्रशिक्षण पूरा होने के बाद घर वापस लौटने की बारी आई तो यथार्थ तिवारी ने अपने पड़ोसी को फोन किया और कामवाली को घर का लान आदि साफ करने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.