गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा इलाके के गंभीरपुर में सोमवार की रात खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर दस लाख से ज्यादा गहने और नकदी समेट ले गए। मंगलवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गगहा क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी महेश सिंह ने गगहा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रोज की भांति उनकी मां व छोटे भाई की पत्नी भोजन कर अपने अपने कमरे में सोने चली गयी। वे खुद बरामदे में सो रहे थे। रात 11 बजे तक परिजन जगे रहे लेकिन रात में खिड़की बन्द करना भूल गये और सो गये। उसी रास्ते चोर घुस आए और जिस कमरे में उनके भाई की पत्नी सोयी थी, उस कमरे को बाहर से बन्द कर घर में रखा आलमारी तोड़कर लगभग 10 लाख के जेवर चुराकर फरार हो गए। सुबह चार बजे उनकी मां जगी तो खिड़की खुला और कमरे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.