गंगापार, अप्रैल 2 -- प्राथमिक विद्यालय कपूरेपुर की खिड़की काटकर चोरों ने विद्यालय में रखे गैस सिलेंडर सहित एमडीएम के सभी बर्तन पार कर दिया। प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। विद्यालयों में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की शिक्षक संघ ने पुलिस से मांग की है। प्राथमिक विद्यालय कपूरेपुर के प्रधानाध्यापक गुरुदेव ने थाने में तहरीर दी कि मंगलवार को विद्यालय के खिड़की की कुंडी काटकर विद्यालय में घुसे अज्ञात चोर विद्यालय में रखे गैस सिलेंडर व एमडीयम के नये व पुराने बर्तन पार कर दिया। इसके पूर्व इस विद्यालय के पड़ोस में स्थित बड़का पूरा प्राथमिक विद्यालय का भी इसी तरह ताला तोड़कर अज्ञात चोर वहां से भी सिलेंडर व बर्तन गायब कर दिये थे। विद्यालयों में अक्सर चोरी की घटनाएं होने से तमाम प्रधानाध्यापक भयभीत हैं। पुलिस से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.