रांची, जनवरी 9 -- नामकुम संवाददाता। नामकुम के जोरार निवासी रमेश पांडेय को खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने रांची नगर निगम क्षेत्र और रांची महानगर का अपना प्रतिनिधि मनोनीत किया है। विधायक ने कहा कि रमेस पांडेय जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी और गैर-सरकारी अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेंगे। वे जनहित के कार्यों का निष्पादन और लोगों की समस्याओं का निदान सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा, विधायक की अनुपस्थिति में रमेश पांडेय नगर निगम और महानगर की बैठकों में भी शामिल होंगे। मौके पर प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप, माधो कच्छप, जिला परिषद सदस्य रीता होरो, आत्मानंद पांडेय, अखिलेश सिंह और सिकंदर ठाकुर आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.