रांची, फरवरी 3 -- नामकुम, संवाददाता। प्रखंड कार्यालय से महज 200 मीटर दूर खिजरी गांव में रहने वाले जोहन और उनकी पत्नी साबा कच्छप वृद्धावस्था में आंख और पैर से लाचार हैं। संतान न होने के कारण दोनों किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने मंगलवार को भ्रमण के दौरान उनसे मुलाकात की। साबा कच्छप ने रोते हुए बताया कि कई बार पेंशन के लिए आवेदन देने के बावजूद आज तक कोई लाभ नहीं मिला। आरती कुजूर ने इसे सरकार की योजनाओं की पोल खोलने वाला मामला बताते हुए प्रखंड व अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...