गया, जनवरी 6 -- खिजरसराय प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को संयुक्त खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेत मजदूर, ग्रामीण मजदूर और यूनियन कार्यकर्ता शामिल हुए। मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश जताया। यूनियन के जिला अध्यक्ष सिताराम यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कथित कॉरपोरेट परस्त और जनविरोधी नीतियों के कारण मजदूरों का जीवन संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा योजना को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का भारी संकट उत्पन्न हो गया है। धरने के माध्यम से यूनियन ने नौ सूत्री मांगें रखीं, जिनमें मनरेगा को प्रभावी रूप से पुनः चालू करने, 200 दिनों का काम देने, 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी, गरीबों...