गया, नवम्बर 9 -- थाना क्षेत्र के नगरीयामां गांव में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, कृष्णा साव की पत्नी शांति देवी (80) की हत्या उनके छोटे बेटे दुलारचंद साव ने शराब के नशे में कर दी। शनिवार की रात दुलारचंद नशे की हालत में घर आया और परिजनों से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने मां के साथ मारपीट की और धक्का देकर गिरा दिया। इससे मौके पर ही शांति देवी की मौत हो गई। सुबह जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो शांति देवी का शव खून से लथपथ पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही खिजरसराय थाना प्रभारी मुकेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बेटे को बुनियादगंज थाना क्षेत्र के सोंधी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उचौली पंचायत के मुखिया पवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.