मऊ, फरवरी 9 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज नगर क्षेत्र स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर परिसर में रविवार को ब्राह्मण कल्याण समिति के तत्वावधान में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए और खिचड़ी के साथ दही-चूड़ा का प्रसाद ग्रहण किया। भोज कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय पूरी तरह बदल गया, जब उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ जमकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि नए नियम शिक्षकों एवं समाज के बौद्धिक वर्ग के हितों के प्रतिकूल हैं, जिससे उच्च शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ब्राह्मणों ने एक स्वर में यूजीसी के नए नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की। सांकेतिक विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन नाराजगी खुलकर सामने आई। विरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.