मऊ, जनवरी 15 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बनगावां स्थित वाराणसी गोरखपुर नेशनल हाईवे पर चीनी मिल के सामने बुधवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने खिचड़ी पहुंचाकर वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव उत्तरी निवासी 22 वर्षीय बृजेश प्रजापति बुधवार की शाम अपने दोस्त बड़ागांव गढ़वा निवासी 24 वर्षीय अखिलेश यादव के साथ अपनी बुआ के घर दोहरीघाट थ...