गोरखपुर, जनवरी 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मकर संक्राति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर में अस्थाई अस्पताल संचालित होगा। एम्बुलेंस तैनात रहेगी। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और टीबी अस्पताल में बेड रिजर्व रहेंगे। गोरखनाथ क्षेत्र के निजी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी किया गया है। खिचड़ी मेला को लेकर गोरखनाथ मंदिर में स्वास्थ्य विभाग शिविर शुरू हो गया है। मंगलवार से पांच बेड का अस्पताल मंदिर परिसर में संचालित होगा। इसमें दो बेड स्वास्थ्य विभाग व तीन बेड गुरु श्रीगोरक्षनाथ चिकित्सालय के होंगे। यहां पर 24 घंटे चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात रहेंगे। दो एम्बुलेंस मेला परिसर में रहेंगी। इसके ...