लखनऊ, जनवरी 19 -- नोट...फोटो हैं केजीएमयू में खिचड़ी भोज पर एकत्र हुए सांसद व विधायक मुख्य अतिथि महापौर नहीं आ सकी आयोजन में लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू परिसर स्थित सरस्वती मंदिर प्रांगण में सोमवार को खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री, विधायक व बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी शामिल हुए। लगभग 700 लोगों ने सामूहिक रूप से खिचड़ी भोज का प्रसाद ग्रहण किया। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि खिचड़ी का पर्व भारतीय समाज में एक पारंपरिक, धार्मिक एवं सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। विशेषकर उत्तर भारत में। उन्होंने कहा कि खिचड़ी समारोह केवल भोजन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह परंपरा, आस्था, सादगी और सामाजिक एकता का प्रतीक है। जो सकारात्मक ऊर्जा के साथ किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत का माध्यम बनता है। प्रवक्ता डॉ....