सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- सीतामढ़ी। डीएम रिची पांडेय के निर्देश पर डुमरा स्थित खास महाल आवासीय क्षेत्र एवं शहर के राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज परिसर स्थित खास महाल की व्यावसायिक दुकानों के लीज धारियों को बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध जिला खास महाल अधिकारी सह भूमि उप समाहर्ता सदर ने नोटिस जारी किया है।उक्त नोटिस 19 फरवरी को जारी किया गया। निर्धारित अवधि तक बकाया राशि जमा नहीं करने वाले लीज धारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। खास महाल विभाग के मुताबिक शहर स्थित खास महाल की 166 दुकानें एवं डुमरा स्थित 108 दुकानें व आवासीय शामिल है। 30 दिनों के अंदर बकाया का करना है भुगतान जिला खास महाल अधिकारी सह भूमि उप समाहर्ता सदर अमित राज ने बताया कि डुमरा व नगर स्थित सभी खास महाल लीजधारियों को बकाया राशि जमा करने के लिए नोटिस दिया गया है कि 30 दिनो...