नई दिल्ली, जून 8 -- दुनिया के अलग-अलग देशों में कई तरह की चाय बनाई जाती है। इंसानों के लिए यह एक मजेदार पेय पदार्थ है। हालांकि इसी मजेदार पेय पदार्थ ने पेरू में आध्यात्मिक पर्यटन करने आए एक अमेरिकी नागरिक की जान ले ली। दरअसल, 41 वर्षीय आरोन वेन अमेजन के जंगलों में घूम रहे थे। उन्हें इस बात की जानकारी थी कि स्थानीय जनजातियां अयाहुस्का नामक चाय का इस्तेमाल आध्यात्मकि रूप से और उपचार के लिए करती हैं। ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस हैरी भी इसे पीने की बात स्वीकार चुके हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक आरोन ने अनजाने में इसे नहीं पिया। बल्कि वहां पर एक छात्रावास में एक समारोह के दौरान इसका सेवन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सांता मारिया डे ओजेडा समुदाय के एक छात्रावास में यह कार्यक्रम हुआ था। यह छात्रावास आध्यात्मिक पर्यटन से भी जुड़ा हुआ है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.