बेगुसराय, फरवरी 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सीपीआई की नगर निगम बेगूसराय वार्ड नंबर 41 एवं 45 मोहन ऐघु शाखा की ओर से निगम में भ्रष्टाचार, कुव्यवस्था एवं होल्डिंग टैक्स के विरोध में शाखा मंत्री सत्यनारायण राय पटेल के नेतृत्व में महावीर मंदिर मोहन टोल के समीप धरना प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता हाकीम राय ने की। भाकपा नेता अनिल कुमार अंजान ने कहा कि बेगूसराय अंचल के 10 पंचायत को बगैर किसी सर्वे का उनके इच्छा के विरुद्ध आनन फानन में नगर निगम में मिला दिया गया। इस प्रकार एक तरफ पंचायत से मिलने वाले लाभ से ये लोग वंचित हो गए और दूसरी तरफ निगम के टैक्स के डंडे का भय इन्हें दिखाया जा रहा है। घर के अलावा खाली या जोत की जमीन का भी टैक्स लेने की घोषणा से लोगों में आक्रोश है। गुप्ता बांध से दक्षिण का भाग जो आज भी प्रत्येक साल गंगा नदी की बाढ़ से प्...