अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी नगर योगानन्द पांडेय की अध्यक्षता में जिला व्यापार बंधु व जिला उद्योग बंधु की बैठक एनआईसी सभागार में हुई। बैठक में नगर पालिका परिषद गोसाईगंज शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने, नाका हनुमानगढ़ी, रिकाबगंज चौक, रामपथ पर अंगूरीबाग प्राइमरी पाठशाला की खाली जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। बैठक में जनपद के व्यापारियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। विद्युत आपूर्ति, सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था, लाइसेंसिंग, नगर निकाय, कराधान तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। एडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें तथा लंबित प...