नोएडा, दिसम्बर 10 -- दादरी। घोड़ी बछेड़ा गांव में खाली भूखंड में खड़े दो ई-रिक्शा की आठ बैटरी चोरी कर ली गईं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घोड़ी बछेड़ा गांव में राहुल परिवार के साथ रहता है। राहुल ने पुलिस को बताया कि वह और उसके साथी सत्येंद्र ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चलाते हैं। उन दोनों ने मंगलवार की रात अपने दोनों ई-रिक्शा खाली भूखंड में खड़े किए थे। बुधवार की सुबह उन्हें पता चला कि दोनों ई-रिक्शा से आठ बैटरी चोरी हो गई हैं। पीड़ित राहुल ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। चोरों का पता लगा कर चोरी की गई बैटरी बरामद की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...