नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- आजकल सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई खुद का डॉक्टर बना हुआ है और कई घरेलू तरीके सेहत को सुधारने के लिए लोग बताते रहते हैं। कोई मेथी का पानी पी रहा है, तो कोई सौंफ, अजवायन या जीरे का पानी सुबह खाली पेट पीने की सलाह दे रहा है। लोग इसे मानकर पी भी रहे हैं लेकिन अपने शरीर और सेहत के बारे में बिना जानें। न्यूट्रिशनिस्ट खुशी छाबड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में बताया कि जीरा, अजवायन, सौंफ, मेथी का पानी अगर आप भी सुबह खाली पेट पी रहे हैं, तो रुक जाइये। ये चीजें आपको फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान कर सकती हैं, चलिए बताते हैं इनसे क्या होगा।क्या कहती हैं खुशी न्यूट्रिशनिस्ट खुशी का कहना है कि हम सभी रील्स में सभी चीजों के फायदे देखकर इन्हें पीना शुरू कर देते हैं, लेकिन सभी का शरीर अलग-अलग होता है। हम सभी इंसान...