लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास विभाग में रिक्त सहायक सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी (सहायक अधिकारी) तथा कल्याण कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास विभाग में स्वीकृत 19 सहायक सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारियों में से 18 पद तथा 84 कल्याण कार्यकर्ता के स्वीकृत पदों में से 51 पद रिक्त हैं। जिन पर नियुक्ति सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की जाती है, जिन्हें सेना के अभिलेख कार्यालय, नियम कानून, कल्याण एवं पुर्नवास की जानकारी होती है। इसके अभाव में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं आश्रितों के कल्याण एवं पुर्नवास संबंधित...