बिहारशरीफ, मई 7 -- रहुई थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में हुई घटना बुधवार की सुबह घर पहुंचने पर मिली घटना की जानकारी फोटो: रहुई चोरी-रहुई थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में बुधवार की सुबह छानबीन करते पुलिस के अधिकारी और जमा ग्रामीण। रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में चोरों ने खाली पड़े घर से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोरी कब हुई यह पता नहीं चला है। बुधवार की सुबह परिजन पहुंचे तो पता चला कि घर में चोरी हो गयी है। घटना मनोज कुमार के घर में हुई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी। दरअसल, स्व. रघुनाथ प्रसाद के 4 में से 3 पुत्र दिल्ली में रहते हैं। चौथे का देहांत हो गया है। प्रतिमा कुमारी ने बताया कि वे बिहारशरीफ में रहती है। 8 दिन पर एकबार घर देखने के लिए आती ह...