फतेहपुर, दिसम्बर 17 -- फतेहपुर। रेलवे स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे के सामने दो दिन पूर्व किए जाने वाले अतिक्रमण को हटवाए जाने के साथ ही रेलवे ने अब अपनी खाली पड़ी जमीन पर बाउंड्री बनवाए जाने का काम शुरू कर दिया है। दरअसल 16 जनवरी के अंक में यहां पर चबूतरा बनाए जाने के बाद आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए रेलवे ने बाउंड्री निर्माण शुरू करा दिया है। गत वर्षों रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर कोर्ट से मुकदमा जीतने के बाद आधे में करीब 22 दुकानों का मार्केट बन चुका है। जिसके शेष खाली जमीन पर स्थानीय लोगो द्वारा वाहनों को खड़ा किए जाने के साथ ही ठेलिया व खोमचे लगाए जा रहे थे, साथ ही यहां पर कूड़ा भी एकत्र किया जा रहा था। लेकिन बीते दिनों यहां पर मिट्टी व ईंट के सहारे एक करीब 10 बाई 10 का चबूतरा बनवाया जा रहा था। जिस प...