सहारनपुर, जनवरी 5 -- थाना गंगोह क्षेत्र स्थित ग्राम सलारपुरा के दलित समाज के ग्रामीणों ने डीएम मनीष बंसल से गांव में बारात घर बनाने की मांग की है। सोमवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगभग 100 वर्षों से एक खाली भूमि पड़ी है, जिसका उपयोग अनुसूचित जाति के लोग कूड़ा डालने के लिए करते आ रहे थे। अब प्रशासन ने इस भूमि को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे समाज के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सलारपुरा में कोई बारात घर या सामुदायिक भवन नहीं है, जिससे सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उन्हें अन्य गांवों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसलिए, उन्होंने इस खाली भूमि पर बारात घर बनाने की अनुमति देने की अपील की है, ताकि सामाजिक एकता और सुविधा बढ़ सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...