गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में चोरों ने खाली पड़े घर पर धावा बोलते हुए लाखों के जेवर चोरी कर लिए। परिवार में हुई एक मौत के बाद जब घर सूना पड़ा, तभी अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। नंदग्राम एफ-ब्लॉक में रहने वाले राजेश वर्मा ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि बीते छह दिसंबर को उनके बड़े बेटे सचिन की पत्नी राखी की अचानक मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के कारण परिवार के सभी सदस्य अंतिम संस्कार और अन्य रस्मों में व्यस्त थे। इस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। सात दिसंबर की रात करीब एक बजे जब पूरा परिवार वापस लौटा तो घर के अंदर का नजारा देख सभी स्तब्ध रह गए। कमरों में रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी ...