मैनपुरी, अगस्त 31 -- चौकी क्षेत्र के ग्राम नगला जसी में शनिवार की देर रात चोरों ने एक खाली पड़े मकान को निशाना बनाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सजगता से चोरी की वारदात टल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगातार संदिग्ध लोग घूमते रहते हैं। यदि पुलिस गश्त बढ़ा दी जाए तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। ग्राम नगला जसी निवासी विनोद कुमार अपने परिवार सहित आगरा में रहते हैं। उनके घर के आसपास परिजन निवास करते हैं। इसी बीच चोरों को जानकारी हुई कि मकान लंबे समय से खाली पड़ा है। इस कारण शनिवार रात चोर घर में घुस आए और एक कमरे का ताला तोड़ डाला। शोर होने पर आसपास के परिजन जाग गए। आवाज सुनते ही उन्होंने शोर मचाया। ग्रामीणों ने भी तत्काल चोरों को खदेड़ना शुरू कर दिया। घबराए चोर अंधेरे का फायदा उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.