महाराजगंज, फरवरी 19 -- कटहरी, हिन्दुस्तान संवाद कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पैकौली कला के टोला बड़हरी मे मंगलवार की रात में एक घर में घुसे चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। घर के लोग मुंबई में रहते हैं। ग्राम बड़हरी निवासी रामकैलाश राम तिवारी के दोनों बेटे अपनी जीविका के लिए मुंबई में परिवार सहित रहते हैं। उनकी माता गांव पर रहती थी, माता की अस्वस्थता के कारण बड़े बेटे पवन कुमार के साथ कुछ दिन पूर्व इलाज के लिये चली गयी। परिवार के लोगों द्वारा एक व्यक्ति को देखरेख के लिये बरामदे की चाबी दे दिया था। रखवाली करने वाले शख्स किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। इस बीच अज्ञात चोरों ने घर को खंगाल दिया। चोरी की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसओ कोठीभार धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के मामले म...