प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पुरानी छावनी के बघाड़ा स्थित सैन्य भूमि पर बना बंगला खाली कर लिया गया। शनिवार को लगातार दूसरे दिन चलाए गए अभियान में 20 से अधिक मकान और झोपड़ियां तोड़ दी गई। 8.2 एकड़ के बंगले में लगभग 45 मकान और झोपड़िया अवैध तरीके से बनाई गई थीं। कई परिवार परिसर में दशकों से रह रहे थे। रक्षा संपदा कार्यालय ने परिसर में रहने वालों को मकान और झोपड़ी खाली करने का नोटिस दिया था। इसके बाद भी खाली नहीं करने पर रक्षा संपदा कार्यालय ने सेना और पुलिस की मदद से शुक्रवार को मकान और झोपड़ियां का ध्वस्तीकरण शुरू किया। पहले दिन लगभग 25 मकान और झोपड़ियां तोड़ी गईं। रक्षा संपदा कार्यालय की टीम दूसरे दिन भी पहुंची और बचे मकान और झोपड़ियां को ढहाकर परिसर खाली करा दिया। रक्षा संपदा अधिकारी एके मिश्र के निर्देश एवं सहायक रक्ष...