सहारनपुर, जनवरी 15 -- एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया एवं विश्व हिंदू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'रामराज' स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि आज यूपी में खाकी का सम्मान न केवल देश, बल्कि विश्व में गर्व से लिया जाता है। गुरुवार को हकीकत नगर स्थित राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह के निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में शांडिल्य ने घोषणा की कि 20 फरवरी को दिल्ली से जलियांवाला बाग तक खालिस्तान मुहिम के विरोध में एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया की ओर से रथयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस रथयात्रा के माध्यम से खालिस्तानियों के खिलाफ जनांदोलन तैयार किया जाएगा। शांडिल्य ने देश के मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि वे अशफाक उल्ला खान की सोच...