गाजियाबाद, अप्रैल 25 -- खालिस्तानी आतंकी मंगत सिंह उर्फ मंगा से आईबी और एटीएस ने गुरुवार को 14 घंटे पूछताछ की। इस दौरान उसने कई राज उगले हैं। पूछताछ के बाद मंगा को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अमृतसर में खिलचियां के टिम्मोवाल गांव का रहने वाला मंगत सिर्फ उर्फ मंगा को थाना साहिबाबाद पुलिस ने 11 मार्च 1993 को हत्या के प्रयास और टाडा ऐक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह 16 अगस्त 1995 को जमानत पर बाहर आया और तब से फरार चल रहा था। पुलिस अधिकारियों ने मंगा का रिकॉर्ड खंगाला और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इस बीच एटीएस को पता चला कि मंगा अमृतसर में अपने गांव में रह रहा है। बुधवार को अमृतसर से आरोपी को दबोचकर ट्रांजिट रिमांड पर थाना साहिबाबाद लाया गया था।केसीएफ के पूर्व चीफ का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.