गाजीपुर, फरवरी 23 -- गाजीपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की ओर से ग्राम खालिसपुर में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। आरंभ में स्मृतिशेष गंगाधर पाण्डेय 'सुमन' को श्रद्धांजलि दी गई। भजन गायक अभिमन्यु यादव ने आध्यात्मिक भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक बना दिया। कवयित्री प्रीतम कुशवाहा ने वाणी वंदना से साहित्यिक शुरुआत की। गोपाल गौरव, गौरीशंकर पाण्डेय 'सरस', डॉ. अक्षय पाण्डेय, मनोज यादव 'बेफिक्र', उमाशंकर यादव 'पथिक', कामेश्वर द्विवेदी और रामदेव पाण्डेय सहित अनेक कवियों ने सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय विषयों पर काव्यपाठ किया। अध्यक्षीय संबोधन में 'चिराग' ने धैर्य और आत्मबल का संदेश दिया। गोष्ठी में क्षेत्र के अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन इकाई प्रमुख हरिशंकर पाण्डेय ने किया और अध्यक्षता वरिष्ठ गजलकार सुदर्शन कुशवाहा 'च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.