सुल्तानपुर, जनवरी 16 -- दोस्तपुर। स्थानीय विकास खंड के खालिसपुर डींगुर निवासी रमाशंकर त्रिपाठी की पुत्री कविता त्रिपाठी ने मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में वार्ड संख्या 10 से नगरसेविका पद पर जीत दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस जीत से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। कविता त्रिपाठी की सफलता पर परिजनों के साथ-साथ ग्रामवासियों ने भी प्रसन्नता जताई। विकास, गौरव, प्रदीप, पंकज सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे खालिसपुर डींगुर के लिए गौरव का क्षण बताया। लोगों ने कहा कि कविता त्रिपाठी की जीत से गांव की बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...