हरिद्वार, दिसम्बर 29 -- सिडकुल थाना पुलिस ने गश्त के दौरान पांच लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल मनीष के साथ गश्त पर थे। सुबह करीब नौ बजे पुलिस टीम खालाटीरा पहुंची तो गली से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देख वह मुड़कर तेजी से चलने लगा, जिससे शक गहराया। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मांगेराम (42 वर्ष) पुत्र जग्गन निवासी खालाटीरा सिडकुल बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.