हल्द्वानी, दिसम्बर 6 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज प्रबंध कमेटी का चुनाव कराने और श्री गुरु तेग बहादुर टावर में वर्षों से रह रहे उत्तराखंड पुलिस के जवान हटाने की मांग को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। सिख फेडरेशन हल्द्वानी के नेतृत्व में डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा के आदेशों और सीईओ नैनीताल के निर्देशों के बावजूद कॉलेज की प्रबंधन समिति का चुनाव लंबे समय से नहीं कराया गया है। जिससे संस्थागत व्यवस्था प्रभावित हो रही है। फेडरेशन ने मांग की कि विद्यालय प्रबंध समिति के चुनाव नियमानुसार शीघ्र कराया जाएं, ताकि विद्यालय का संचालन पारदर्शी और सुचारू रूप से हो सके। इसके अलावा संगठन ने बताया कि परिसर में स्थित श्री गुरु तेग बहादुर टावर में उत्तराखंड पुलिस के जवान वर्षों से रह...