हजारीबाग, जनवरी 9 -- हजारीबाग। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हजारीबाग द्वारा संचालित शहर के सरकारी सहायता प्राप्त खालसा नेशनल मध्य विद्यालय में कुछ लोगों ने नौ जनवरी को तालाबंदी कर दी। इस बाबत जानकारी देते हुए गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष परमवीर सिंह कालरा ने शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे न्यू एरिया निवासी बबलू सिंह मोंगिया एवं सोनू सिंह मोंगिया विद्यालय परिसर में विद्यालय के स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज एवं धक्का-मुक्की का आरोप लगाया। उक्त व्यक्तियों द्वारा विद्यालय के कर्मचारियों को जबरन विद्यालय परिसर से बाहर निकाल दिया गया तथा विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। ज्ञात हो कि खालसा नेशनल मध्य विद्यालय एक सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय है, जिसका संचालन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा लगभग 50 वर्षों से किया जा रहा है।...