बिजनौर, जनवरी 6 -- बिजनौर। थाना हल्दौर क्षेत्र के गांव खारी में वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले इस्लामुद्दीन (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से सनसनी फैल गई है। परिजनों के अनुसार इस्लामुद्दीन सोमवार रात करीब आठ बजे घर से खाना खाकर निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। इसके बाद परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। सोमवार की रात करीब तीन बजे ग्राम गौसपुर के पास एक कार में युवक का गोली लगा शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान इस्लामुद्दीन पुत्र शराफत के रूप में हुई। जांच में सामने आया है कि कार में घटना के समय तीन अन्य युवक भी सवार थे, जो घटना के बाद से फरार हैं। पड़ोस के एक व्यक्ति ने जंगल में शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान इस्लामुद्दीन के रूप में की। पेट में ...